फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय : 80 सीटों के लिए 21 परीक्षा केंद्रों पर 5443 परीक्षार्थी देंगे जेएनवी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को होगी। इसके लिए 21 परीक्षा केंद्रों पर 5443 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा शेड्यूल संबंधित गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें प्रति परीक्षार्थी को सुबह 9 बजे से पहले परीक्षा केंद्रों पर एंट्री करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में एकमात्र पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी पढ़ते भी हैं और उन्हें हॉस्टल में निशुल्क खाना और रहने की सुविधा भी दी जाती है। इस स्कूल की खास बात है कि केवल 80 विद्यार्थियों का ही चयन करना है, जोकि कक्षा 6 से लेकर 12 कक्षा तक स्कूल में ही रहेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में 560 विद्यार्थी रह सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को निशुल्क खाना और रहने की सुविधा दी जाती है।
विद्यालय की खासियत
- यह स्कूल सीबीएसई से संबंधित है।
- 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए आरक्षित होती है।
- एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित होती हैं।
- 3 प्रतिशत सीटें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं।
- 5 हजार से अधिक पुस्तकों का भंडार स्कूल में है।
- सबसे अत्याधुनिक विज्ञान विषय की लैब इसी एकमात्र स्कूल में है।
- स्कूल के विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों में जाकर उनकी संस्कृति समझने का मौका मिलता है।
11 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। हर हाल में परीक्षार्थी को सुबह 9 बजे से पहले परीक्षा सेंटरों पर एंट्री करनी होगी। - महेंद्र राम, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, पाबड़ा
विज्ञापन

80 सीटों के लिए पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होगी। संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश जारी कर दिए है। समय-समय पर परीक्षा की तैयारियों की रिपोर्ट भी ली जाएगी। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें