फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नासिर ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो, बोला - मुझे अब पता चला मैं आईएसआई का एजेंट हूं

Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। ज्योति के साथ पॉडकास्ट करते नासिर ढिल्लो। 
विज्ञापन
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी नासिर ढिल्लो के साथ एक पॉडकास्ट सामने आने के बाद खलबली मच गई है। इसके बाद नासिर ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में नासिर ने कहा कि मुझे अब पता चला है कि मैं आईएसआई का एजेंट हूं। उसने ज्योति व जान महल को भी बेकसूर बताया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नासिर ने डीजीपी पंजाब को चैलेंज करते हुए बोला कि मैं अपने मोबाइल की फोरेंसिक जांच करवाने को तैयार हूं। अगर जांच में कुछ भी गलत नहीं मिलता है तो डीजीपी मीडिया के सामने आकर माफी मांगे।
बता दें कि पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के एजेंट नासिर ढिल्लों के पॉडकास्ट पर अपने घर से वर्चुअली जुड़ी थी। इसमें ज्योति कह रही है कि मैं केवल कंटेंट बनाने वहां नहीं आती। पाक की मिट्टी मुझे खींचती है। नासिर ने यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से 24 दिन पहले 14 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।
विज्ञापन


व्यू लेने के लिए उसे आईएसआई का एजेंट बना दिया
नासिर ढिल्लो ने यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में कहा है कि वह दो साल पहले करतारपुर गया था। उसके बाद वह भी करतारपुर नहीं गया। हालांकि वह पहले काफी बार करतारपुर जाता था। भारत-पाक में तनाव से पहले कुछ नहीं था, उसके बाद ही ये सब सामने आया है। मीडिया ने कुछ व्यू लेने के लिए उसे आईएसआई का एजेंट बना दिया।

किसी की अच्छी बात दिखाना क्या गलत है
नासिर के मुताबिक पंजाब डीजीपी मीडिया में कह रहे हैं कि पाकिस्तान जाने वाले यूट्यूबर पाकिस्तान की अच्छी छवि बनाने की कोशिश करते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि जो उन्होंने यहां आकर देखा, वहीं वो बताते भी हैं। अब मेरी बात करो तो मैं पाकिस्तान से हूं। मैं पाकिस्तान और पंजाब की अच्छी-अच्छी चीजों को दिखाता है तो इसमें गलत क्या है। इधर का पंजाब भी अच्छा है और उधर का पंजाब भी। अब एक पाकिस्तानी यूट्यूबर वाइल्डलैंस बाई अबरार में इंडिया घूम कर कर गया है और उसे अच्छा संदेश दिया कि इंडिया में उसे कितना प्यार मिला तो क्या उसे रॉ का एजेंट बोल दिया जाए। यह लोगों की घटिया मानसिकता है।

मेरे दोनों मोबाइल की जांच करवाने को तैयार हूं
नासिर ढिल्लो ने वीडियो में कहा है कि मेरे पास दो मोबाइल है। इसमें दो साल तक सारा डाटा है। इसमें जान महल यूट्यूबर का पहली बार 13 जनवरी 2024 का पहला मैसेज मेरे पास आया है। इसमें उससे जो आज तक बातचीत हुई है, उसका सारा डाटा है। मैं फिलहाल यूएई में हूं। मैं डीजीपी पंजाब से कहना चाहता हूं कि अगर वह मेरे दोनों मोबाइल की फोरेंसिक जांच करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं। इसके लिए मैं भी वहां आने को तैयार हूं। अगर ऐसा नहीं है तो डीजीपी मीडिया के सामने आकर माफी मांगे। वह बेकसूर है, उसे छोड़ दीजिए। यह मेरा खुला चैलेंज है। अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसे रॉ या आईएसआई का एजेंट बताया जाता है, जो गलत है। मैं किसी का बंदा नहीं, मैं रब का बंदा हूं। सिर्फ पंजाबियों को टारगेट किया जा रहा है, ताकि वह पाकिस्तान न जाए।

मेरी ज्योति से आजतक मुलाकात नहीं हुई
नासिर ने बताया कि पाकिस्तान डे पर दिल्ली एबेंसी में पाकिस्तानी परेड होती है, जो हर साल होती है। इसमें 500-600 लोग शामिल होते हैं। इसमें महल व ज्योति की जो फोटो वायरल हो रही है। चूंकि इसमें पाकिस्तान के बड़े चेहरे हैं तो उस वीडियो को चुन लिया गया, ताकि इन लोगों को बदनाम किया जा सके। मैं आज तक ज्योति से नहीं मिला। उसने मुझे ऑनलाइन पॉडकास्ट करने को कहा था तो मैंने कर दिया था। पाकिस्तान में आकर जान महल व ज्योति को नासिर ने अधिकारियों से मिलवाया, इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। मैं उस समय व्यस्त था और उनसे मिल भी नहीं सका। मेरा एक भी फोटो या वीडियो दिखा दो, फिर मेरा सिर व आपका जूता होगा।

ज्योति की वीसी से पेशी आज
उधर, ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को वीसी के जरिये अदालत में पेश होगी। इस दौरान अदालत में उसकी हाजिरी लगेगी। इससे पहले ज्योति को पुलिस ने दो बार में 9 दिन के रिमांड पर लिया था। 26 मई को उसे सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान जांच अधिकारी निर्मला ने कहा था कि हमें ज्योति के लैपटॉप से 14 टीबी डाटा मिला है, जिसके विश्लेषण के लिए हमें समय चाहिए। पुलिस ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग नहीं रखी थी। इस पर अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। उधर, सूत्रों की मानें तो ज्योति के वकील अभी उसकी जमानत के लिए आवेदन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें