फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर से बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों पर एसोसिएशन लगाएगी जुर्माना

Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
नागौरी गेट स्थित दुकानदारों को सामान अंदर रखवाने के लिये समझाते लोग - फोटो : bureau
विज्ञापन
नागोरी गेट के दुकानदारों ने वीरवार को बैठक कर फैसला लिया है कि अपनी दुकान के शटर के बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नागोरी गेट के व्यापारी एसोसिएशन ने निगम अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में प्रशासन का सहयोग करने की बात भी कही। एसोसिएशन के प्रधान मंगल ढालिया ने कहा कि कोई भी नागोरी गेट का व्यापारी दुकान के शटर से बाहर सामान नहीं रखेगा। जो व्यापारी शटर के बाहर सामान रखेगा उस पर पहली बार 500, दूसरी बार 11 सौ रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।
विज्ञापन


नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल ने कहा है कि अतिक्रमण को लेकर अब पूरी सख्ती बरती जाएगी। जल्द ही मार्केट के दुकानदारों व व्यापारी एसोसिएशन को बुलाकर उन्हें मैसेज भेजा जाएगा कि या तो वे अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा लें वरना निगम खुद कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान के शटर से एक फुट आगे आया अतिक्रमण नहीं सहन होगा। व्यापारियों से बातचीत कर सप्ताह या दस दिन का समय दिया जाएगा इस निर्धारित समय में या तो वे खुद कटर से अपने चबूतरे या रैंप तोड़ लें वरना निगम फिर सभी पर समान कार्रवाई करेगा।

ये रहे मौजूद
इस बैठक में संजीव जिंदल, राजेंद्र गुप्ता, सुभाष सैनी, योगेश सैनी, विकास जिंदल, मनीष जैन, मनीष लेखा, ललित जैन, रमेश सैनी, मिन्टी गुप्ता, विपिन जैन, कमल जैन, संदीप शर्मा, नवीन जैन, रितेश, होशियारीमल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें