फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर कारोबार के लिए निगम देगा सात दिन का तहबाजारी लाइसेंस

Tue, 25 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में कारोबार करने के लिए नगर निगम फुटपाथ व बरामदों में बाजार लगाने की अनुमति देगा। इसको लेकर निगम तहबाजारी फीस वसूल करेगा। निगम की टीम खुद बाजारों में जाएगी। जो लोग सड़कों पर बाजार लगाएगी यह टीम साथ साथ अतिक्रमण हटवाएगी और जो फुटपाथ व बरामदों में बाजार चलाएंगे उनकी तहबाजारी फीस की पर्ची काटकर (फीस वसूलकर) उन्हें सात दिन का लाइसेंस जारी कर देगी। नगर निगम में इसको लेकर रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन


शहर को बांटा चार जोन में
नगर निगम के अधिकारियों ने शहर को चार जोन में बांट दिया है। पहले जोन में मेन मार्केट राजगुरु मार्केट, बस स्टैंड व नागोरी गेट के आसपास का एरिया है। दूसरे जोन में पटेल नगर आजाद नगर, कैमरी रोड का एरिया है। तीसरा जोन मॉडल टाउन, एमसी कॉलोनी सहित इस साइड का एरिया है व चौथा जोन मलिक चौक पारिजात चौक पुरानी सब्जीमंडी, ठंडी सड़क का एरिया है।

चार टीमें गठित
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाने को लेकर मंथन चल रहा है। चार टीमें गठित की जा रही हैं। एक टीम में चार सदस्य होंगे। जो लगातार पूरे दिन ये ही काम करेंगे।
विज्ञापन


बढे़गी निगम की आय
नगर निगम की इस पहल से आय बढ़ेेगी। आर्थिक संकट से जूझ रहे निगम को त्योहारी सीजन में तहबाजारी लागू करने की छूट है। इससे लोगों को भी फायदा होगा। सीजन में लोगों को रोजगार मिलेगा।

पहली बार शुरू की जा रही तहबाजारी
नगर निगम की तहबाजारी कई सालों से एक तरह से ठप पड़ी है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि निगम की टीम त्योहारी सीजन में तहबाजारी लाइसेंस जारी करेगी। वैसे तो सरकार ने स्थायी तहबाजारी बंद की हुई है। त्योहारी सीजन में अस्थायी तहबाजारी के लिए छूट है।

नियम के अनुसार ये होगी फीस
नगर निगम की तहबाजारी के नियमों के अनुसार फीस निर्धारित होगी। 1 वर्ग फुट एरिया का किराया 10 रुपये होगा। कारोबारी जितना वर्ग फुट एरिया घेरेगा उसके हिसाब से उसकी फीस लगेगी और उसे सात दिन का लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।


तहबाजारी के लिए लगभग फाइनल हो चुका है। निगम की टीम बनाई जा रही है। शहर को चार जोन में बांटा गया है। जैसे कमिश्नर साहब के आदेश मिलेंगे लाइसेंस जारी करने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- राजेश महता, सचिव नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें