फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : हांसी में आठ आजाद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन तो बरवाला में नहीं आया कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दूसरे दिन 8 आजाद उम्मीदवारों ने नगर परिषद के पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, बरवाला नगर पालिका चुनाव के तहत नामांकन प्रकिया के दूसरे दिन मंगलवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि सोमवार को 40 और मंगलवार को 39 लोग फार्म लेने कार्यालय पहुंचे। एसडीएम राजेंद्र कुमार, तहसीलदार अनिल परुथी उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

हांसी के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन का पहला नामांकन पत्र वार्ड नंबर 9 से कृष्णा कॉलोनी निवासी सेवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जमा करवाया।
इसके बाद वार्ड नंबर 9 से ही गौरव गर्ग उर्फ जय भगवान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 से संजय गर्ग ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 10 से किरण बाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 14 से मनीष कुमार तथा दीपक ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 21 से मेमो देवी ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 24 से सुमन रानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह से वार्ड नंबर 7, 10,21,24 से एक-एक व वार्ड नंबर 9 और 14 से दो- दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी, इनेलो, जजपा व आम आदमी पार्टी ने पहले ही घोषणा कर रखी हैं कि वह नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव सिंबल पर लड़ेंगे मगर वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने अभी तक ऐलान नहीं किया हैं कि वह पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी या नहीं। मगर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाए चल रही हैं कि कांग्रेस पार्टी नगर परिषद् चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यालय प्रभारी नितेश शर्मा व हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलू राम आजाद उम्मीदवार के रूप में चेयरमैन का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। वहीं भाजपा, जजपा, इनेलो व आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि चार जून तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके बाद 6 जून को सुबह साढ़े 11 बजे के बाद जमा नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 7 जून को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन आवेदन वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन शाम 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। 19 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें