फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए 8 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने आठ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली संस्थाओं के सदस्यों को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ये लोग शहरवासियों को शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने को लेकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में काफी ऐसी संस्थाएं संचालित हैं, जो साफ-सफाई व पर्यावरण जागरूकता को लेकर काफी अच्छा काम कर रही है। इन संस्थाओं के सदस्य शहरवासियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करे, इसी को लेकर इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब निगम प्रशासन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में इन लोगों की सेवाएं भी लेगा ताकि शहरवासी इन्हें शिक्षा ग्रहण कर सकें।
इन लोगों को नियुक्त किया ब्रांड एंबेसडर
संस्था सदस्य
वानप्रस्थ आश्रम डॉ. सतीश कालड़ा
हमारा प्यार हिसार डॉ. सुशील खरींटा
साकार राकेश अग्रवाल
हरी-भरी वसुंधरा सुनीता रहेजा
ग्रीन हिसार फिट हिसार डॉ. रमेश भाटी
राइट टू क्लीन एयर ग्रुप सुनीता मेहतानी
ग्रीन ग्लोबल हरि सिंह
पर्यावरणविद पंकज चड्ढा
इन कार्यों को लेकर करेंगे जागरूक
हरा-भरा, स्वच्छ, पॉलिथीन मुक्त, होम सेग्रीगेशन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी निर्धारित है अंक
ब्रांड एंबेसडर का स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी शामिल किया गया है और इसके अंक भी निर्धारित किए गए हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के करीब 80 अंक हैं। इस तरह से ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने से निगम को दो फायदे होंगे। पहला लोग इनसे जागरूक होकर शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे। साथ ही सर्वेक्षण में इसके अंक भी निगम प्रशासन को मिलेेंगे।
विज्ञापन

ये हैं ब्रांड की उपलब्धि
डॉ. सुशील खरींटा की संस्था हमारा प्यार हिसार हर रविवार को शहर के एक हिस्से में सफाई अभियान चलाती है। वर्तमान में काफी संख्या में शहरवासी इस मुहिम से जुड़े हुए हैं। दिन-प्रतिदिन इस संस्था से जुड़ने वालों की संख्या में बढ़ोतरी ही हो रही है। उधर डॉ. पंकज चड्डा अपने घर की छत पर बागवानी कर रहे हैं। घर से निकलने वाले गीले कचरे से वह कंपोस्ट खाद तैयार करते हैं और इस खाद का इस्तेमाल अपने ही घर पर करते हैं। इस तरह से उनके घर से जीरो वेस्ट निकलता है।
हमने कुछ बेहतरीन काम करने वाली संस्थाओं के लोगों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। निगम इनकी मदद से शहरवासियों को जागरूक करेगा। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें