हिसार। फिल्म करण-अर्जुन के चर्चित गीत मुझको राणा जी माफ करना पर डांस करते डीआईजी बलवान सिंह राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो काफी चर्चा में है।
हिसार के पूर्व एसपी एवं डीआईजी बलवान सिंह राणा का दो दिन पहले गुरुग्राम में तबादला कर दिया गया था। उनके तबादले पर सोमवार रात को एक विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में शहर के गणमान्य लोग व हिसार पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हुए। इस पार्टी का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में डीआईजी बलवान सिंह राणा दो डीएसपी के साथ गीत मुझको राणा जी माफी करना पर झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करीब 47 सेकेंड का है। बता दें कि शहर के व्यापारी से 50 लाख रुपये की घूस मांगने के आरोप लगने के बाद उनका तबादला स्टेट विजिलेंस गुरुग्राम में कर दिया गया।