फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई अब ले सकेंगे विभाग की सब्सिडी स्कीमों का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अब विभाग की सब्सिडी स्कीमों का फायदा उठा सकेंगे। विभाग ने सभी स्कीमों को पोर्टल से जोड़ दिया है। अब उद्यमी विभाग के पोर्टल के माध्यम से इन सब्सिडी स्कीमों के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि 1 जनवरी 2021 के बाद स्थापित हुई इकाईयां ही इन स्कीमों का फायदा उठा पाएंगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2020 में हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति की घोषणा की थी। इस नीति में एमएसएमई के लिए काफी सब्सिडी स्कीमों की भी शामिल किया गया था। मगर आज तक एमएसएमई को इन स्कीमों का फायदा नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

-------------------
ये हैं सब्सिडी स्कीम
- स्टार्ट अप इन द स्टेट स्कीम
- असिस्टेंट फॉर वेस्ट मैनेजमेंट
- हरियाणा ग्रामीण औद्योगिक विकास योजना
- जनरेटर सेट सब्सिडी स्कीम
- असिस्टेंट अंडर एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन स्कीम
- कोलेटरल फ्री क्रेडिट गारंटी स्कीम
- द ग्रांट ऑफ एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्जेज
- स्टेट अवार्ड फॉर टीन मेन्युफैक्चरिंग टेक्नीक
- इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम
- रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्कीम
- मिनी कलस्टर डेवलपमेंट स्कीम
- स्टेट अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग एंटरप्रन्योर इन मेन्युफैक्चरिंग
- स्टेट अवार्ड फॉर प्रोडक्ट प्रोसेस इनोवेशन
- स्टेट अवार्ड फॉर क्वालिटी प्रोडक्ट्स
- स्टेट अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग इंटरप्रन्योर इन सर्विस
- एमएसएमई एक्सचेंज इक्विटी स्कीम
--------
स्कीम का फायदा उठाने के लिए यूआरसी व एचयूएम पर रजिस्ट्रेशन जरूरी -
इन स्कीमों का फायदा उठाने के लिए एमएसएमई का उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यूआरसी) व हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम (एचयूएम) पर रजिस्ट्रेशन करवाया अनिवार्य है। जिले में अभी भी काफी एमएसएमई हैं, जिन्होंने यूआरसी पर रजिस्ट्रेशन करवा रखा है, लेकिन एचयूएम पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। हालांकि विभाग ने 31 दिसंबर तक जिले में संचालित सभी एमएसएमई को एचयूएम पर रजिस्ट्रेशन करवाने के आदेश दिए थे।
--------
2450 ने ही करवाया एचयूएम पर रजिस्ट्रेशन -
जिले में करीब 15 हजार एमएसएमई हैं, जिनका यूआरसी पर रजिस्ट्रेशन है। मगर इनमें से 17 जनवरी तक करीब 2450 ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया। अधिकारियों की मानें तो लॉकडाउन लगने की स्थिति में एचयूएम पर रजिस्ट्रेशन न करवाने वाली इकाईयों को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन -
विभाग ने सभी सब्सिडी स्कीमों को पोर्टल से जोड़ दिया है। अब एमएसएमई संचालक इन स्कीमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- जनक कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें