फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सांसद ने दिशा कमेटी की बैठक में गैर हाजिर आईटीआई की प्रिंसिपल को नोटिस जारी करने के आदेश

Sat, 16 Dec 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

दिशा कमेटी की बैठक में शामिल न होने पर सांसद बृजेंद्र सिंह ने आईटीआई की प्रिंसिपल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में उनसे पूछा जाए कि बैठक में क्यों नहीं आए। उन्होंने बैठक में शामिल न होने पर अनुमति क्यों नहीं ली। दिशा कमेटी की बैठक में प्राचार्य का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रुप इंस्ट्रक्टर आईटीआई ट्रेंड और सर्टिफाइड का अर्थ नहीं समझा पाए। सांसद ने पूछा कि ट्रेंड किसको करते हो? जब संबंधित कर्मी इसका जवाब भी नहीं दे पाए। सांसद ने बीएसएनएल के सब डिविजनल इंजीनियर से फोर जी टावर साइट के बारे में पूछ लिया तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाया।
अधिकारी का जवाब देने के बजाय फोर जी का अर्थ बताने लगे। सांसद ने पूछा मैं एसआईजीएचटी का अर्थ पूछ रहा हूं मुझे फोर जी टेक्नोलॉजी समझा रहे हो। सांसद ने डीसी को निर्देश दिए कि इसका नाम नोट करो इसके अधिकारी को लिखो। सांसद ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार-रोहतक-महम-हांसी मार्ग की लंबित औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें, ताकि पर इस मार्ग पर जल्द से जल्द यात्री गाड़ियों का संचालन हो सके। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 28 सितंबर को ट्रायल हो चुका है। फिलहाल इस रूट पर रोजाना दो से तीन माल गाड़ियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सांसद बृजेंद्र सिंह शनिवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सांसद ने रेलवे और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से जिताखेड़ी-हांसी रेलवे ब्रिज, साउथ बाईपास पर सातरोड के नजदीक, सूर्य नगर, बरवाला-धांसू, आदमपुर-दड़ौली रोड और उकलाना में बनने वाले आरओबी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा हिसार कैंट के समीप ड्रेन का कार्य पूरा हो गया है और जल्द ही यहां सर्विस रोड बना दिया जाएगा। अग्रोहा में सर्विस लेन कोर्ट केस की वजह से लंबित है। इसे भी मामला क्लियर होने पर बना दिया जाएगा।
यह स्कीम फेलियर है
सांसद ने कहा कि 61 जन औषधि केंद्र खोले गए उसमें से 44 बंद हो गए। एक ओर प्रधानमंत्री 10 हजार वें स्टोर का उद्घाटन कर रहे हैं। दूसरी ओर हिसार में 75 प्रतिशत से अधिक बंद हो गए। सस्ती दवाइयां देने के बाद भी स्टोर बंद हो रहे हैं। इस तरह डेटा के हिसाब से तो यह स्कीम पूरी तरह से फेलियर है। सांसद ने कहा अगली बैठक में कुछ ऐसे स्टोर संचालकों को लेकर आना, जिन्होंने स्टोर बंद किए हों।
बिजली निगम के लिए बजी तालियां..
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि 120 गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना के दायरे में ला कर 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कुल 298 गांवों को योजना में लाने का लक्ष्य है। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि बिजली निगम का अच्छा काम है। नगर निगम सदन ने भी बिजली निगम को सम्मानित किया है। सांसद ने कहा बिजली निगम की तारीफ हो रही वाइक गजब है। बैठक में उपस्थित लाेगों ने तालियां बजा कर बिजली निगम के कार्य को सराहा।
एमपी लैड के फंड के ओपन एयर जिम का हरा पीला रंग ही क्यों चुना गया?
सांसद ने सांसद निधि योजना के तहत गावों में ओपन एयर जिम स्थापित करने के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि गांवों में 200 ओपन एयर जिम स्थापित करना चाहता था। डेढ़ साल में भी काम पूरा नहीं हुआ। जहां जिम लगे उनमें किसी पर भी नहीं लिखा कि यह एमपी लैड के सौजन्य से है। नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है। पता नहीं यह क्यों किया गया। कुछ जगह तो लोगों ने जिम उखाड़ कर फेंक दिए। सांसद ने कहा कि ओपन एयर जिम में जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल है। मैं तो थक लिया अब तो मैंने यह जिम देना ही बंद कर दिया। इसके रंग भी किसी ने जान बूझ कर हरा-पीला चुना गया। राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने कहा कि मेरे एमपी लैड के फंड से दिए गए टैंकर पर भी कुछ लोगों ने अपने बोर्ड लगवा लिए।
कोई एक गांव या कालोनी स्वच्छ बता दो
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने आप कोई एक स्वच्छ गांव या कोई एक कालोनी बता दो। निगम के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। मनरेगा की समीक्षा करते हुए सांसद बृजेंद्र ने कहा कि मैंने लोकसभा में मनरेगा के काम को 100 से बढ़ाकर 200 दिन करने की मांग की थी। बैठक में विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन धारण किया गया।
विज्ञापन

पॉल्यूशन को लेकर स्टडी कराएं
हिसार शहर के पॉल्यूशन लेवल को लेकर सांसद बृजेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तो पराली नहीं जल रही फिर भी लेवल खराब क्यों है? अब भी एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली के बराबर 300 से 350 तक दर्ज हो रहा है। डीसी साहब आप किसी यूनिवर्सिटी या स्वतंत्र एजेंसी से इस पर स्टडी कराएं। जिसके बाद उस को लेकर कुछ योजना बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें