फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सांसद जयप्रकाश बोले- नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को दबाने की कोशिश कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस मामले में भाजपा सरकार गांधी परिवार को दबाने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहती है। पूरा देश गांधी परिवार के साथ खड़ा है। सांसद रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को केंद्र सरकार का तोता बताते हुए आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार का प्रभाव साफ झलकता है। इसी का नतीजा है कि हरियाणा में वोट चोरी के कारण कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। आने वाले संसद सत्र में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने की मांग की जाएगी। खिलाड़ियों की माैत के लिए सरकार जिम्मेदार : खेल विभाग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में मैदान में खिलाड़ी की मौत के लिए पूरी तरह हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने पीड़ित परिवार को केवल पांच लाख रुपये की सहायता दी है, जबकि उन्हें कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। पिछले 12 साल से बीजेपी की सरकार है लेकिन स्टेडियमों की मरम्मत तक नहीं कराई गई। हुड्डा सरकार के समय पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएसपी रैंक जैसी नौकरियां दी जाती थीं जबकि अब उन्हें ग्रुप डी में नियुक्त किया जा रहा है।
झूठे केस दर्ज करवाकर दो महीने जेल में रखा गया : इनेलो नेता की ओर से एक पूर्व आईपीएस को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयप्रकाश ने कहा कि इनेलो सरकार के समय वे खुद राजनीतिक प्रताड़ना के शिकार रहे हैं। उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाकर दो महीने जेल में रखा गया था और हत्या केस में फंसाने की भी कोशिश की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग खेतों से बारिश का पानी निकालने में पूरी तरह असफल रहा है। प्रदेश में तुरंत प्राकृतिक आपदा घोषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें