फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के कारण तीन घंटे तक बंधक बना रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सेक्टर-13 में बंदरों के कारण एक परिवार तीन घंटे तक बंधक बना रहा। आखिरकार वार्ड के पार्षद व आसपास के लोगों ने परिवार को बंदरों से छुटकारा दिलवाया।
विज्ञापन

सेक्टर-13 के मकान नंबर 1117 की छत पर सोमवार सुबह एक बंदर मृत मिला। इस कारण से काफी संख्या में बंदर वहां एकत्रित हो गए। यही नहीं बंदरों ने घर वालों को बाहर तक नहीं निकलने दिया, जिस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सके। वहीं राहगीरों पर भी बंदर हमला कर रहे थे। सूचना मिलने पर पार्षद अमित ग्रोवर अन्य लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों व आतिशबाजी कर बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद मृत बंदर को दूर क्षेत्र में दफनाया गया। अमित ग्रोवर ने अधिकारियों को इस घटना से अवगत करवाते हुए सेक्टर-13 और 16-17 मे बंदर पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें