धनतेरस पर कारोबार का ब्योरा
वाहन : 28 करोड़
सोना-चांदी : 140 करोड़
बर्तन : 14 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक : 21 करोड़
कपड़ा : 14 करोड़
मिठाई : 2.8 करोड़
गिफ्ट आइटम : 14 करोड़
- इस बार लोगों का सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर अच्छा रुझान रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी की है। इस धनतेरस पर बाजार कुछ गर्म हुआ है।
- राहुल जैन, संचालक, सरस्वती ज्वेलर्स, राजगुरु मार्केट
- धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ है। इस बार 42 गाड़ियां बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। इस बार मार्केट में उछाल आया है।
- प्रतीक जैन, संचालक, जैन ऑटोमोबाइल्स
नगर निगम का अतिक्रमण अभियान रहा जारी
उधर, राजगुरु मार्केट में नगर निगम का अतिक्रमण अभियान वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान निगम की तहबाजारी टीम ने सड़कों से अतिक्रमण हटवाया ताकि ग्राहकों को परेशानी न आए। इस बीच काफी दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया, जिनमें एक व्यापारी एसोसिएशन का प्रधान भी शामिल रहा। इस प्रधान का सामान जब्त करते समय काफी हंगामा भी हुआ और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया।
इस बार लोगों ने काफी खरीदारी की है। गाड़ियों, सोना-चांदी, कपड़ों व बर्तनों की अच्छी खासी बिक्री हुई है। इस साल पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा कारोबार हुआ है। -
बजरंग गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल