फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर घर जा रही 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़, ब्लेड से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। परीक्षा देकर घर जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा का रास्ता रोक एक लड़के ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके हाथ व शरीर पर ब्लेड से वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एचटीएम थाना पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि 31 मार्च को उसकी बेटी 9वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए स्कूल में गई थी। वह अपनी दूसरी बेटी को 10वीं कक्षा की परीक्षा दिलवाने शहर के दूसरे स्कूल में गया था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि उसकी छोटी बेटी से किसी ने छेड़छाड़ की है। इसके बाद वह घर पहुंचा तो बेटी ने बताया कि उसके मोहल्ले के पास रहने वाले एक लड़के ने उसका रास्ता रोका और उसके बाइक पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर ब्लेड से वार किया। शोर मचाने पर लोग एकजुट हुए तो आरोपी भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें