फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सद्भाव यात्रा का जगह-जगह स्वागत पर विधायक ने बनाई दूरी

विज्ञापन
सद्भाव यात्रा के दौरान बास के उगालन बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह
विज्ञापन
बास (हिसार)। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वीरवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के बास गांव से सद्भाव यात्रा शुरू हुई और समापन पेटवाड़ गांव में हुआ। इसके बावजूद नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने यात्रा से दूरी बनाए रखी। इसकी राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी रही।
विज्ञापन

यात्रा के शुभारंभ पर सर्वसमाज की ओर से सरपंच रोशन ने पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया। उगालन कॉलेज मोड़ पर सतरोल खाप की महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों, फूलवर्षा के साथ स्वागत किया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आजकल कोई चुनाव नहीं है। इसलिए यह यात्रा समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम किया है, जबकि हमारी कोशिश समाज को जोड़ने की है। सतरोल खाप और अठगामे के तपे की ओर से प्रधान चौधरी बलवंत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह को पगड़ी बांधकर यात्रा को समर्थन दिया। यात्रा के दौरान पेटवाड़ में भी भीड़ उमड़ी। चौपाल में सुरेंद्र दूहन ने मंच पर बृजेंद्र सिंह को लड्डूओं से तोला। कांग्रेस नेत्री सोनिया दूहन के आवास पर जलपान के बाद पगड़ी बांधकर चौधरी बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक उदयवीर सिंह पूनिया ने बताया कि यात्रा में पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक शंकर भारद्वाज, दिलबाग ढांडा, राजेश खर्ब, डॉ. साक्षी मान, अनिल खर्ब, राजवीर संधू, किसान नेता दलजीत पंघाल सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
विधायक का यात्रा से दूरी बनाना चर्चा का विषय
सद्भाव यात्रा में कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। ॉयात्रा की शुरुआत बास से हुई और समापन विधायक के ही गांव पेटवाड़ में हुआ। इस दौरान जहां सतरोल खाप और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग उमड़े, वहीं विधायक ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इस संबंध में विधायक से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें