फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जोगीराम बोले- हर गांव में स्वच्छ जल, खेतों तक पक्की सड़क, पार्क, स्कूलों के अच्छे भवन, बस क्यू शेल्टर बनवाना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में स्वच्छ जल, खेतों तक पक्की सड़क, सामुदायिक केंद्र, पार्क, स्कूलों के अच्छे भवन, बस क्यू शेल्टर बनवाया मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए मैं काम कर रहा हूं। यह कहना है बरवाला से जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग का। अमर उजाला कार्यालय पहुंच उन्होंने अपनी प्राथमिकता, दो साल के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्य और आगामी तीन साल के रोडमैप का ब्योरा दिया।
विज्ञापन

सवाल : बरवाला शहर में बारिश के पानी की निकासी का समाधान कब तक होगा?
जवाब : हर बारिश में बरवाला शहर की मुख्य सड़क पर पानी भरता है। यहां जल निकासी का कोई प्रावधान नहीं किया गया। मुख्य सड़क से पानी निकासी के लिए नाला बनाने और साथ में पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव मंजूर करा चुके हैं। अगली बारिश से पहले यह समाधान हो जाएगा। शहर में पानी निकासी के लिए भी कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
सवाल : बरवाला शहर में कोई सेेक्टर विकसित कराने की योजना है?
जवाब : बरवाला में आवासीय सेेक्टर का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। पहले से बसी कॉलोनियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। बरवाला के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी निकासी का कोई प्रावधान नहीं था। एसटीपी के पानी निकासी के लिए जमीन उपलब्ध कराई। वहां तक पानी को पहुंचाने के लिए लाइन डलवाने का प्रस्ताव भी मंजूर कराया।
विज्ञापन

सवाल : अपने विधानसभा क्षेत्र में युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षा के लिए क्या किया?
जवाब : गांव बाडो में आईटीआई मंजूर हो चुकी है। इससे कई गांवों के विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा। बरवाला कॉलेज से मुख्य रोड तक सड़क का निर्माण कराया। 12 स्कूलों को आदर्श स्कूल के तहत माडर्न लाइब्रेरी की स्थापना कराई। सभी सरकारी स्कूलों में आरओ और वाटर कूलर का प्रबंध कराया।
सवाल : कोई बड़ा प्रस्ताव जो आप अपनी विधानसभा के लिए कराना चाहेंगे?
जवाब : हिसार से निकलने वाली नहर के साथ सड़क बनवाने का प्रस्ताव पास कराऊंगा। हिसार में सातरोड़ से आगे जिंदल कंपनी पार करने के बाद नहर के साथ साथ हांसी-बरवाला तक मार्ग बनवाया जाएगा। यह सड़क करीब 18 किलोमीटर लंबी होगी। इससे रायपुर, शिकारपुर, नियाणा, खरकड़ी, राजली, घिराय के लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। इन गांवों को हिसार से जुड़ने के लिए एक नया रोड मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर 120 करोड़ का खर्च आने की संभावना है।
सवाल : बरवाला विधानसभा के कई गांवों में हर साल जलभराव से फसलें खराब होती हैं, आपकी नजर में क्या समाधान हो सकता है?
जवाब :15 दिन पहले आई बारिश में कपास, मूंग की फसलें लगभग पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। मेरे विधानसभा में तीन क्षेत्र जलभराव वाले हैं। यहां हर साल जलभराव होता है। सुलखनी के पास मोटर लगवा दी है। 12 सोलर ट्यूबवेल पानी निकासी के लिए मंजूर कराए जा चुके हैं। दो नई ड्रेन भी मंजूर कराई हैं। पाइप लाइन के जरिये पानी निकासी का पहला प्रोजेक्ट बरवाला क्षेत्र में लगा।
सवाल : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए क्या योजना बनाई है?
जवाब : हर गांव में सामुदायिक केंद्र, आधुनिक पुस्तकालय, स्कूल में अच्छी पढ़ाई, गांव में बस क्यू शेल्टर, खेतों तक रास्ते पक्के, गांव में एक पार्क का निर्माण कराने की योजना है। गांवों में गंदे पानी के जोहड़ों तक पाइप से निकासी कराई जाएगी। गांव को स्वच्छ पेयजल के लिए राजली से सरसौद, बिचपड़ी तक रॉ वाटर के लिए नहर का निर्माण कराया जाएगा।
सवाल : इंफ्रास्ट्रक्टर से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट पर कुछ जानकारी दीजिए।
जवाब : बरवाला शहर के लिए 17 एकड़ में 43 करोड़ से नया जलघर प्रस्तावित है। राजली से पंघाल, जुगलान से खेेड़ी बरकी, बाडो से जेवरा, धांसू से नेशनल हाईवे तक नए मार्ग पर काम चल रहा है। कुछ पर पूरा हो चुका है। बरवाला में सीवरेज व नालों पर 14 करोड़ खर्च होंगे। बरवाला शहर के बस अड्डे का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें