फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने रात को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक ऑनलाइन रिकार्ड दर्ज करते मिले। विधायक को शिकायत मिली थी कि लोगों को सिविल अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों के अलावा रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। कर्मचारियों की उपस्थिति सही पाई गई। विधायक ने मरीजों से बात की। मरीजों ने चिकित्सक न होने की शिकायत की और कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं हैं। वहीं चिकित्सकों ने विधायक को कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। मरीजों ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। अस्पताल में पेयजल की सुविधा नहीं है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। विधायक ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि वह फिर से औचक निरीक्षण कर इसकी जांच करेंगे। इस दौरान अस्पताल में एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा मौजूद थे।
विज्ञापन

हॉस्पिटल में नहीं पीने का पानी -
चरनजीत सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। इस भयंकर गर्मी में मरीजों को 20 से 30 रुपये में अस्पताल में स्थित दुकान से पीने के पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
जल्द डॉक्टर की कमी होगी दूर -
विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि जल्द सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर की जाएगी। उनकी इस मामले में स्वास्थ मंत्री अनिल विज से बात हो गई है। विधायक ने एसएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में पीने के पानी व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाए ताकि आने जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

11 में से 7 पद है रिक्त -
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। अस्पताल में 11 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 4 डॉक्टरों के सहारे ही अस्पताल चल रहा है। मरीजों को अच्छा इलाज न मिल पाने के कारण अन्य निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें