हिसार के नागरिक अस्पताल में बीड़ बबरान तथा जुगलान गांव के कुछ लोगों का आपस में टकराव शुरु हो गया। बाइक व गाड़ियों में सवार होकर लोगों ने अस्पताल परिसर में रात को एक दूसरे पर हमला किया। रात के समय डयूटी पर मौजूद चिकित्सक राकेश के कमरे का शीशा तोड़ दिया।
हिसार नागरिक अस्पताल में रात डेढ़ बजे चिकित्सक के कमरे का शीशा तोड़ने , चिकित्सकों व स्टाफ से बदतमीजी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दोहपर 12 से 2 बजे तक हड़ताल कर दी। जिसमें मरीजाें की ओपीडी भी बंद कर दी। अस्पताल के बाहर एकत्र होकर रोष जताया। जिस कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन भी साथ देने उतरे
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नागरिक अस्पताल में बीड़ बबरान तथा जुगलान गांव के कुछ लोगों का आपस में टकराव शुरु हो गया। बाइक व गाड़ियों में सवार होकर लोगों ने अस्पताल परिसर में रात को एक दूसरे पर हमला किया। रात के समय डयूटी पर मौजूद चिकित्सक राकेश के कमरे का शीशा तोड़ दिया। जिसमें वहां मौजूद कई चिकित्सक व स्टाफ सदस्य चोट लगने से बाल बाल बचे।
वीरवार को चिकित्सकों ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। जिसके बाद चिकित्सकों ने नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की यूनियन से भी बात की। सभी ने दो घंटे ओपीडी बंद कर हड़ताल का फैसला लिया। अस्पताल स्टाफ ने बाहर आकर विरोध जताया। चिकित्सकाें ने कहा कि शाम 5 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपाताकालीन सेवाओं को भी बंद कर देंगे।