फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar Murder: घर में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे युवक पर हमला, बदमाशों ने की तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Wed, 03 Aug 2022 08:44 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज़ एजेंसी, हांसी/हिसार
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार के हांसी में बुधवार अल सुबह युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम विकास था और वह दो बच्चों का पिता था। युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या की गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि हमलावरों से पति को बचाने के लिए बच्चों ने भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी अनुसार, 26 साल का विकास अपने घर के कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। रात में करीब दो बजे छह से सात हमलावर घर में घुस गए। साथ वे आठ फुट लंबी फोल्डिंग वाली सीढ़ी लेकर आए। 

मकान की दीवारों पर कांच लगा हुआ था, सीढ़ी के साथ घर की चार दीवारी के अंदर उतरे। हमलावरों ने घर के कमरों को चेक कर विकास को ढूंढा कि कहां सो रहा है। कमरे के बंद दरवाजे को हमलावरों ने कुल्हाडी से तोड़ दिया। इस बीच विकास और उसका परिवार जाग गया। हमलावरों ने अंदर दाखिल होकर विकास पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


विकास को बचाने के लिए उसकी पत्नी और बच्चों ने भी हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वे सब पर भारी पड़ गए थे। विकास अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर दौड़ा। जैसे ही वह बाहर आया तो पीछे से एक हमलावर ने लाठी मारकर उसे गिरा दिया। 

फिर उसे बीच सड़क पर पार्क के पास काट दिया। विकास के शरीर और गर्दन पर तेजधार हथियार के कई वार किए गए। घटना के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें