फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कानून व्यवस्था दुरुस्त: तभी आ रहे नए उद्योग, विपक्ष बना रहा फिजूल का मुद्दा: मंत्री कृष्ण बेदी

Tue, 29 Jul 2025 01:47 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

हिसार में भाजपा संगठन को लेकर बैठक में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा हरियाणा में कानून व्यवस्था बीते 10 साल से अच्छी है तभी यहां नए उद्योग आ रहे हैं। 
विज्ञापन
कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हम 2029 पर नहीं अटके हैं हम तो 2047 तक की प्लानिंग कर रहे हैं। हमें अपने संगठन और प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों की चिंता है। कांग्रेस की चिंता कांग्रेस करे। आज कांग्रेस पूरी तरह से हताश व निराश है। हरियाणा के लोगों ने हमें जिस उम्मीद के साथ तीसरा मौका दिया हम उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन


हिसार में भाजपा संगठन को लेकर बैठक में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को संगठन में शामिल करते हैं। नए लोगों में मौका देते हैं। संगठन के लोग आम नागरिकों की दुख तकलीफ ,परेशानी को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं। पिछले 10 साल से हरियाणा में पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनी है। कानून व्यवस्था अच्छी होने के कारण यहां नए उद्योग आ रहे हैं। विपक्ष की ओर से फिजूल का मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा को लेकर हम काम कर रहे हैं।

मंत्री कृष्ण बेदी ने हिसार में युवक गणेश की मौत मामले में कहा कि कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। जब परिवार की मांग मान ली तो उन लोगों ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया। कुछ लोग पुलिस के साथ होने का नकली दिखावा कर रहे हैं। इस मामले में एसआईटी की जांच चल रही है। पुलिस का मनोबल तोड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई । पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और गलती करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने जून तक सभी सड़कों के रिपेयर का एलान किया था। पीडब्ल्यूडी की 20 हजार 664 किलोमीटर की रोड है जिसमें 15 हजार किलोमीटर की सड़कें डीएलपी में थी। बची करीब पांच हजार किलोमीटर सड़कें खराब हालत में थी। 6500 किलोमीटर रोड को वर्क प्रोग्राम में लिया है। दिसंबर तक कोई सड़क खराब नहीं दिखेगी। इन सभी सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें