फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाकिसं ने की खरीद शुरू करवाने व आग से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए मंगलवार को भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक का रेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकिसं के जिला मंत्री जयप्रकाश बराला व संचालन जिला अध्यक्ष अजमेर तालु ने की। बैठक के दौरान अनाज मंडियों में खरीद शुरू न होना अहम मुद्दा रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान भाकिसं ने मांग की कि बीत दिनों हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की जल्द भरपाई की जाए। इसके उपरांत भाकिसं पदाधिकारियों ने गांव भेरा के खेतों में लगी आग से किसान को हुए नुकसान की भरपाई की मांग का मांगपत्र भी एसडीएम को सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री एवं बिजली आयाम प्रमुख महिपाल बड़दू ने कहा कि सरकारी खरीद शुरू होने के 10 दिनों के बाद भी सरसों का एक भी दाना नहीं बिक पाया है। सरसों की खरीद शुरू न होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सरसों मंडियों में खुले में पड़ी है, लेकिन सरकार व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


भाकिसं के युवा जिला अध्यक्ष पवन लक्ष्मणपुरा ने बताया कि उनके पास क्षेत्र के गांव भेरा के किसान के खेत में अनजान कारणों से आग लगने की सूचना आई थी तथा आग लगने के कारण उक्त किसान की करीबन 2-3 एकड़ में पकी-पकाई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
इसका प्रशासन को जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए। आग लगने के कारण बर्बाद हुई फसल का 60,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भाकिसं पदाधिकारियों ने तोशाम एसडीएम को मांगपत्र भी सौंपा। इस अवसर पर अजमेर, राजसिंह, रामचंद्र, सज्जन, राजेश सिंढ़ाण, राजेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें