फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नवरात्र में देवी भवन मंदिर में कोलकाता के फूलों से होगा मां काली देवी का शृंगार

विज्ञापन
हिसार। नवरात्र को लेकर देवी भवन मंदिर के मुख्य गेट पर लगाई लड़ियां। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। ग्रीष्मकालीन नवरात्र को लेकर शहर के देवी भवन मंदिर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और लड़ियों से सजाया जा रहा है। नवरात्र से दो दिन पहले मुख्य गेट पर लाल चुनियाें से सजावट होगी जो मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। नवरात्र से एक दिन पहले कोलकाता से मंगवाए फूलों से मां काली का शृंगार किया जाएगा। नवरात्र 30 अप्रैल से शुरू होंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि शहर के पुराने देवी भवन मंदिर में आमदिनों में भी पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। खास बात है कि इस एक मंदिर में 21 देवी-देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। सभी मंदिर के बाहर भगवान के नाम की प्लेट लगी हुई हैं। नवरात्र में मां की 400 अखंड ज्योत जलेगी। मंदिर के ट्रस्टी व अन्य सदस्य वीरवार को वैष्णो देवी के लिए रवाना होंगे। इस बार नवरात्र में श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी से लाई गई मां की ज्योत के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
मंदिर गेट के बाहर बनाई पार्किंग
मंदिर के एंट्री गेट में प्रवेश करने के बाएं हाथ की ओर बड़ी पार्किंग बनी है। अब गेट के बाहर भी पार्किंग बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न आए। इस पार्किंग में 30 से 40 बाइक खड़ी करने की व्यवस्था है। ऐसे में श्रद्धालुओं को व्हीकल खड़ा करने में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन


नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंदिर को सजाया जा रहा है। नवरात्र से एक दिन पहले कोलकाता से मां काली देवी के फूलों का शृंगार आएगा। नई पार्किंग बनने के बाद श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में आसानी होगी। - विपिन गोयल, सेक्रेटरी, देवी भवन मंदिर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें