फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की समीक्षा बैठक कल, हंगामे के आसार

Sun, 21 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
हिसार नगर निगम - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नगर निगम में अब तक हाउस की बैठक में रखे गए एजेंडों की समीक्षा को लेकर कल बैठक होगी। बैठक में हंगामे के आसार हैं। मेयर व पार्षदों ने बैठक में अधिकारियों को घेरने की पूरी तैैयारी कर रखी है। उधर पार्षदों को हर बार की तरह लॉलीपॉप देने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने भी अपनी तरफ से पूरी तैयारियां की हुई हैं। मगर देखना यह होगा कि इस बार पार्षद अधिकारियों पर जवाब लेने व उनकी खिंचाई करने में हावी रहेंगे या फिर अधिकारी पार्षदों को हर एक एजेंडे का जवाब देंगे।
विज्ञापन


हो सकती है खींचतान
इस बैठक में पहली बार बीजेपी व कांग्रेस समर्थित पार्षदों की खींचतान हो सकती है। क्योंकि बीजेपी समर्थित पार्षद समीक्षा बैठक को मेयर का राजनीतिक स्टंट बता चुके हैं। उन्होंने आरोप भी लगाए थे कि मेयर ने 50-50 लाख रुपये बिकाऊ पार्षदों को देकर कुर्सी हासिल की थी।

अधिकारी जुटे जवाब तैयार करने
इस बैठक के चलते नगर निगम के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। कई अधिकारियों ने तो पिछले एक सप्ताह से पार्षदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कहीं स्ट्रीट लाइट का मुद्दा न बन जाए इसको लेकर पार्षदों के वार्ड वाइज स्ट्रीट लाइटें लगानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बैठक से पहले लगाए टेंडर
समीक्षा बैठक से पहले ही नगर निगम अधिकारियों ने पार्षदों को शांत करने के लिए आनन फानन में 30-30 लाख रुपये के वार्ड वाइज टेंडर लगा दिए हैं। हालांकि इन टेंडर के बारे में इससे पहले हुई हाउस की बैठक में भी रखे जाने की बात कहकर अधिकारियों ने पार्षदों को शांत कर दिया था।

मीटिंग लेटर में केवल तारीख
हाउस की बैठक 23 अगस्त को होगी यह तय हो गया मगर इसका टाइम क्या होगा यह एजेंडे में नहीं है। पार्षद व अधिकारी इस बात को लेकर असमंजस में है कि आखिर बैठक किस समय होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें