बरवाला। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक रोहतास राजली के नेतृत्व में मजदूर नेताओं ने वीरवार को गांव ढाणी प्रेम नगर में सभा की।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में कटौती कर रही है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। यही नहीं मनरेगा के बजट में कटौती की जा रही है और मनरेगा एक्ट 2005 को पूरी तरह से लागू नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिक मंच के नेता मा. सुभाष पैतिंया, सतबीर, बिल्लू, महावीर, कविता देवी, राजबाला, फुल्ली देवी, महा सिंह, सुमित्रा, आदि मौजूद रहे। संवाद