फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारी

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर के गेट पर गोली लगने से टूटा हुआ कांच। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। गांव कुंभा में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में घायल पेटवाड़ निवासी 42 वर्षीय राजीव को इलाज के लिए हांसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल राजीव पर हमला गांव कुंभा में उसके मेडिकल स्टोर पर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव के अनुसार उस पर यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है।
विज्ञापन

राजीव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेटवाड़ का रहने वाला है। वह कुंभा और पेटवाड़ गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। बीते कुछ समय पहले उसका गांव की सरोज के साथ पैसे को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। इसी कारण से सरोज व उसके परिवार के लोग उससे रंजिश रखने लगे थे। शुक्रवार को वह अपनी कार में पेटवाड़ से कुंभा जा रहा था। रास्ते में थुराना के पास कुछ कार सवार लोगों द्वारा उस पर हमला करने के इरादे से पीछा किया गया। वह जल्दी से कार भगाकर अपने मेडिकल पर पहुंचा। वह दिन में अपने मेडिकल पर मौजूद था उसी दौरान वहां पर आए साहिल, भोलू व अन्य ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर गोली से फायर किया जिससे गोली उसकी अंगुली से टकराती हुई सामने के कांच में जा लगी। हंगामा सुनकर आसपास के लोगों के वहां पर पहुंचने पर आरोपी वहां से बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक राजीव के बयान पर पुलिस ने साहिल भोलू व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच की जा रही है
मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मेडिकल स्टोर संचालक के बयान पर दो नामजद व अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामफल सिंह, थाना प्रभारी हांसी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें