फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश बाना को मेयर ने बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य दिनेश बाना शुक्रवार को शहर पहुंचे। शहर पहुंचने पर अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेयर गौतम सरदाना ने दिनेश बाना को सम्मानित किया। साथ ही दिनेश बाना को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और उनके लिये प्रेरणा बनने वाले क्रिकेट खिलाड़ी को नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है ताकि युवाओं के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। युवा देश का भविष्य होते हैं और युवाओं में ही बदलाव लाने की ताकत होती है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें