फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास कम्युनिकेशन के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीजेयू में मास कम्युनिकेशन के द्वितीय वर्ष के छात्र ने शुक्रवार शाम ब्वॉयज हॉस्टल के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा जान दे दी। सूचना मिलते ही जीजेयू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जीजेयू चौकी में एएसआई दीपेंद्र ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि हॉस्टल के कमरा नंबर 112 में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद मृतक युवक की पहचान फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना निवासी 26 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई। मौके पर मौजूद उसके अन्य साथियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसने परीक्षा दी थी। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। साथियों ने बताया कि महेंद्र सिंह अपने कमरे में अकेला ही रहता था। शाम करीब छह बजे उसे फोन किया तो महेंद्र ने फोन नहीं उठाया। 

मृतक महेंद्र के साथियों ने बताया कि इसके बाद वह हॉस्टल के सुरक्षाकर्मियों के पास गए और उनकी मदद से कमरे को खोलना चाहा लेकिन कमरा अंदर से बंद होने पर रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो वहां महेंद्र सिंह पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही जीजेयू के वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार और शहर थाना प्रभारी रिछपाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एएसआई दीपेंद्र ने बताया कि मृतक महेंद्र के परिजनों को सूचित कर दिया। देर रात परिजनों के हिसार पहुंचने पर शव को उतारा गया। महेंद्र के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं अपने माता-पिता और दोस्तों से बहुत प्यार करता हूं। मैं एक लड़की से प्यार करता था और दोस्तों का भी कर्जदार हो गया है। इसलिए जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें