फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति, सास व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोठ रांगड़ान निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी सोनिया की शादी 5 मार्च 2018 को खांडा खेड़ी निवासी जगबीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे तंग करने लगे। उसकी सास बाइक की डिमांड कर रही थी। इस कारण सोनिया से अक्सर मारपीट हो रही थी। पांच दिन पहले सोनिया अपने मायके आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार रात आठ बजे उसने अपने पति जगबीर से फोन पर बातचीत भी की और कुछ समय बाद ही जब हमने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसने बताया कि उसने जहरीली वस्तु निगल ली है। उसे नारनौंद के सामान्य अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद जींद के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
सुसाइट नोट भी मिला : परिजनों ने बताया कि सुबह सोनिया का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला, इसमें उसने अपने पति जगबीर, सास संतरा व ननद को दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही।
विज्ञापन

मृतका के पिता के बयान पर पति, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट को भी लिखाई का मिलान करवाने के लिए लैब में भेजा जाएगा। - कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें