फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कइयों पर गिरेगी गाज, बीकानेर रेलवे मंडल टीम खंगाल रही रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हिसार रेलवे जंक्शन पर तैनात सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क हरिकिशन को 17 लाख 610 रुपये के गबन मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। हरिकिशन पर आरोप है कि उसने 1 जून 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बेटिकट यात्रियों से किराया और जुर्माने की रकम गबन की।
बीकानेर रेलवे मंडल टीम ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। टीम ने सोमवार को हिसार और जोधपुर लेखा कार्यालय से संबंधित रिकाॅर्ड तलब किए। जांच के बाद कई अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है। आरोपी को विभाग ने नोटिस भेजकर गबन राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी हिसार को सौंपी जांच :
इससे पहले भिवानी जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई थी लेकिन रेलवे एसपी के आदेश के बाद यह जिम्मेदारी अब हिसार जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह को दी गई है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच फाइल श्याम सिंह को सौंप दी जाएगी और आगे की कार्रवाई वे करेंगे।
विज्ञापन


:::::::::::::::::
मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए बीकानेर रेल मंडल की स्पेशल टीम गठित की गई है। टीम ने रिकाॅर्ड तलब कर जांच तेज कर दी है। इस मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों का नाम आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अमित सुदर्शन, सीपीआरओ, उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें