फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दिन से दिल्ली रोड पर टूटा मैनहोल का ढक्कन, विभाग नहीं ले रहा सुध

विज्ञापन
दिल्ली रोड के बीच में खुला पड़ा मैनहोल।  संवाद 
विज्ञापन
हिसार। दो दिन से दिल्ली रोड पर एक मैनहोल का ढक्कन टूटा पड़ा है। इस मैनहोल में गिरकर गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में कार्यरत परमजीत कुंडू ने बताया कि सोमवार को वह अपने एक सहकर्मी के साथ गाड़ी में आ रहे थे। जैसे ही वह सेवक सभा अस्पताल के सामने पहुंचे तो यहां एक मैनहोल का ढक्कन टूटा हुआ था। मगर यहां कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था तो इस कारण से उनकी गाड़ी का टायर मैनहोल में चला गया, जिससे गाड़ी का टायर भी फट गया। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी का पहिया भी उनके सामने मैनहोल में चला गया। मंगलवार को भी यही सिलसिला जारी रहा। इस कारण से यहां जाम भी लगा रहा। इस बारे में विभाग के एक्सईएन बलकार रेड्ढू ने बताया कि बुधवार सुबह ही इस मैनहोल पर ढक्कन लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें