फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 61–64 किलो वर्ग में माही ने जीता खिताब

विज्ञापन
गंगवा में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता। की टीम।
विज्ञापन
हिसार। यंग बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से गांव गंगवा में शनिवार को अंडर-15 जूनियर व सबजूनियर वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से आए 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 61–64 किलो भार वर्ग में माही पूनिया ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान भगत सिंह, आयोजक सचिव सुनील राणा और अकादमी संचालक विकास लोहान ने बताया कि सबजूनियर लड़कियों के 30–33 किलो वर्ग में काफ़ी, 33–35 में सुनीता, 35–37 में यश्विनी, 37–40 में सोनिया, 43–46 में रिया, 46–49 में नैना, 49–52 में प्रीत, 52–55 में अंशिका, 58–61 में कनिका तथा 61–64 किलो वर्ग में माही पूनिया विजेता रहीं।

लड़कों के 30–33 किलो वर्ग में लोकेश, 33–35 में सौरभ जाखड़, 35–37 में लक्ष्य, 37–40 में अंकित, 40–43 में कुनाल, 43–46 में वंश, 46–49 में वंश, 49–52 में आदित्य, 52–55 में उपेंद्र सिंह, 58–61 में रणविजय राव, 61–64 में सौरभ, 64–67 में अनुज तथा 70 किलो से अधिक वर्ग में सुशांत विजेता रहे।
विज्ञापन


मिर्जापुर रोड स्थित दर्शन अकादमी की प्रधानाध्यापिका जेसिका आर. कांबले ने बताया कि उनके संस्थान के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली छात्र रोहन ने इस प्रतियोगिता में कई मुकाबले जीतकर राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें