फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन होगा हिसार एयरपोर्ट का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्थानीय हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है। वैश्य समाज ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसे अग्रोहा धाम व हिसार को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

बता दें कि हिसार में 7200 एकड़ में एयरपोर्ट बन रहा है। यहां रनवे की लंबाई बढ़ाकर 3300 मीटर की जा रही है, जिसका कार्य मई 2022 तक पूरा होने की संभावना है। एयरपोर्ट के विस्तार के बाद इसकी संचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी और बड़े कार्गो विमान यहां उतर सकेंगे।
इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित करने की है योजना
शहर के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने एयरपोर्ट को इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित करने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत एयरपोर्ट के आस-पास बल्क ड्रग पार्क की स्थापना, एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ भूमि को मेडिसिटी के रूप में विकसित करने, पर्यटन, कृषि, पशुपालन हब, एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री, राडार, फिल्म सिटी की स्थापना की योजना बनाने की बात कही गई थी। अब देश की प्रमुख कंसलटेंसी कंपनी टीसीएस/टाटा कंसलटेंसी सर्विस हिसार को व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने व अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तारीकरण को लेकर रोडमैप बना रही है।
विज्ञापन

इस मांग को मानने पर अग्रवाल समाज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता का आभार प्रकट करता है। सरकार के इस कदम से अग्रोहा धाम में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। - गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन
यह सरकार का सराहनीय कदम है। अग्रोहा में भव्य अग्रोहा धाम व महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ वैश्य समाज द्वारा सामाजिक व धार्मिक संस्था बनाई हुई हैं। एयरपोर्ट बनने से भी बड़ी संख्या में लोगों का हिसार में आना-जाना रहेगा, इसलिए अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाने से लाखों लोग अग्रोहा में घूमने व अग्रोहा धाम में दर्शन के लिए आएंगे। - बजरंग दास गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा
हमने मुख्यमंत्री से मिलकर हिसार एयरपोर्ट का नामकरण करने को लेकर तीन नामों का प्रस्ताव रखा था, जिसमें एक नाम महाराजा अग्रसेन का था। पूरे विश्व में अग्रवाल समुदाय के लोग महाराजा अग्रसेन को अपना इष्टदेव मानते हैं। चूंकि पवित्र अग्रोहा धाम हिसार में स्थित है। हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम से रखे जाने से देश के करोड़ों अग्रवाल समाज के लोगों को बहुत बड़ी खुशी प्राप्त हुई है। एयरपोर्ट के नामकरण करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। - डॉ. कमल गुप्ता, विधायक हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें