फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब ठेके के विरोध में बंद रही महाराजा अग्रसेन मार्केट

Tue, 17 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व अन्य प्रतिनिधि धरने का समर्थन देते हुए।
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन मार्केट में शराब का ठेका खुलने के विरोध में मंगलवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ठेके के विरोध में मार्केट बंद रही।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन को महाराजा अग्रसेन मार्केट में शराब ठेका नहीं खोलना चाहिए। महाराजा अग्रसेन मार्केट के पास मंदिर, पुस्तकालय व महान पुरुषों की प्रतिमा लगी हुई हैं। पुस्तकालय में सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं। ऐसे में आबकारी एवं कराधान विभाग को शराब ठेका खोलने की जगह बदल देनी चाहिए। इसी तरह वर्ष 2000 में भी इस मार्केट से ठेका खुला था उस समय भी सरकार व जिला प्रशासन द्वारा दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया था।
बजरंग गर्ग ने कहा कि शराब का ठेका खोलने की परमिशन आबकारी एवं कराधान विभाग देता है। मगर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों की परवाह न करते हुए अपने निजी स्वार्थ के लिए शराब का ठेका खोलने की परमिशन कहीं भी दे देते हैं जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

शराब व जिला प्रशासन को महाराजा अग्रसेन मार्केट में ठेका खोलने की परमिशन रद्द करनी चाहिए ताकि धर्म प्रेमियों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे और किसी प्रकार का भाईचारा खराब न हो। इस अवसर पर श्रीराम राजलीवाला, विनोद राजलीवाला, पवन गर्ग, शिव कुमार सैनी, सुरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें