फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा लुवास कुलपति का चयन, दौड़ में कई दावेदार

Fri, 10 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
luvas - फोटो : Bureau
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुक्रवार को होने वाली बोर्ड की मीटिंग में लुवास के नए कुलपति का चयन होगा। चयन की इस दौड़ में लुवास के प्रोफेसर सहित कई लोग शामिल हैं। लुवास्ता प्रधान डॉ. जगबीर रावत भी अचानक से इस दौड़ में शामिल हो गए हैं। हालांकि डॉ. रावत स्वयं इस बात से इंकार कर रहे हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं की लुवास से डॉ. एन के राखा और डॉ. गुरदयाल सिंह के बाद अब डॉ. रावत भी इस दौड़ में एक बड़े दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ गए हैं। नए कुलपति के चयन के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे चंडीगढ़ में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि वर्तमान कुलपति मेजर डॉ. श्रीकांत ने भी कुलपति के लिए फिर से दावेदारी ठोक दी है।
विज्ञापन


रोमांचक होगा कुलपति का मुकाबला
जब से बोर्ड की मीटिंग फिक्स हुई है, विश्वविद्यालय से इस दौड़ में डॉ. राखा और डॉ. गुरदयाल का नाम सबसे ऊपर था। ऐन मौके पर डॉ. रावत का नाम जुड़ जाने से दावेदारों की यह दौड़ कठिन होने के साथ अब रोमांचक हो गई है। वर्तमान कुलपति ने फिर से दावेदारी जताकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। हालांकि डॉ. राखा और डॉ. रावत को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। विवि कैंपस से इनके अलावा डॉ. संदीप गेरा, डॉ. अरुण सांगवान, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. आरसी चंदोलिया, डॉ. नीता खन्ना आदि के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें