झज्जर के गांव बिसाहन निवासी दलबीर सुहाग बुधवार को थल सेना के वाइस चीफ का पद संभालेंगे। बिसाहन के दलबीर के इस पद पर पहुंचने पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।
गांव का हर बाशिंदा अपने लाडले के भारतीय थल सेना के उच्च पद पर पहुंचने की खुशी मनाने में मशगूल था।
गांव बिसाहन में रामफल और ईसरी के बेटे दलबीर सुहाग चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई धर्मबीर भी भारतीय थल सेना में ही कर्नल के पद पर तैनात हैं। पूरा परिवार उनकी ताजपोशी को लेकर दिल्ली में पहुंचा हुआ है। एक जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सुहाग भारतीय थल सेना में वाइस चीफ का कार्यभार संभालेंगे।
गांव बिसाहन में भारतीय थल सेना के प्रति एक अजीब ही जोश है। गांव के हर घर का कोई न कोई सदस्य भारतीय थल सेना में कार्यरत न हो।
दलबीर की नियुक्ति पर उनकी मां इसरी देवी ने कहा कि उन्हें अंदाजा था कि एक न एक दिन उनका बेटा दलबीर उनका नाम पूरी दुनिया में रोशन करेगा। उनके छोटे भाई कर्नल धर्मबीर साल भर में कई बार गांव का दौरा करते हैं। वहीं गांव बिसाहन के लोगों का कहना है है कि उनके गांव में सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जाए।