मांगों को लेकर धरना देते लोको पायलट। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को लोको पायलट ने 12 घंटे की भूख हड़ताल की। इस दौरान धरना से पहले लोको रनिंग के जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धरने के दौरान यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा पैदा नहीं हुई।
लोको पायलट ने भारतीय रेल का निजीकरण बंद करें, रात्रि ड्यूटी भत्ता चालू करो, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करो, रनिंग रूम सुविधा में सुधार करो, सभी रिक्तियों को भरा जाए, रनिंग स्टाफ को 36 घंटे में मुख्यालय पर वापस लाया जाया, ट्राली बैग की जगह लोको में टूल बॉक्स लगाया जाए, कोविड-19 में मृत लोगों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए, मालगाडी में बढ़ोतरी के कारण 35 प्रतिशत अतिरिक्त पोस्ट स्वीकृत करे, किलोमीटर भत्ते की दर बढ़ने के साथ आयकर में छूट की सीमा भी बढ़ाई जाए आदि मांगों उठाई। इस मौके पर शाखा सचिव हेमंत कुमार, अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, लोको पायलट व सहायक लोको पायलट प्रवेश कुमार, कोमल सिंह, गोपाल राम, पवन कुमार, सचिन कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, कपिल कुमार, पवन कुमार, राजू कुमार, विमल प्रकाश मौजूद रहे।