फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी में हल्की बारिश से सरसों और गेहूं की बेहतर होगी बढ़वार

Sun, 12 Jan 2025 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी क्षेत्र में हो रही खेती।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। क्षेत्र में शनिवार सुबह नाै बजे से शाम तक हुई हल्की बारिश से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश का गेहूं और सरसों की फसल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बारिश की हल्की फुहार फसलों के लिए संजीवनी साबित होंगी, क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस समय सरसों और गेहूं की फसलों को हल्की बारिश की जरूरत थी। बारिश से सरसों की फसल को बढ़वार और दाने बनने में मदद मिलेगी, जबकि गेहूं की फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। यह बारिश सिंचाई के खर्च को भी कम करेगी। हालांकि, बारिश के बाद क्षेत्र में धुंध बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सिवानी के किसान मुरारी लाल चावला, विनोद शर्मा, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, अनिल कुमार ने कहा कि यह बारिश फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। अब हमें सिंचाई की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें