फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से लेकर बूंदाबांदी हुई, आज व कल भी संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से बूंदाबांदी हुई। इसके असर से दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, जिससे दिन के समय ठंड बढ़ गई। साथ ही इससे कई दिनों से छाए स्मॉग से काफी हद तक छुटकारा मिला। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आज और कल भी प्रदेश में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है। इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 9 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात हो रहा है और 10 नवंबर के बाद प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड अपने तीखे तेवर दिखाएगी। वर्तमान समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे संपूर्ण इलाके में दक्षिणी पश्चिमी और पूर्वी नमी वाली हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को इन हवाओं के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें