फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। गांव झांझड़ा श्योराण में बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए लोहारू सीएचसी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। मृतक की पहचान अरविंद (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन महेश व दीपक ने बताया कि अरविंद खेती करता था। मंगलवार को वह अपने घर के आंगन में कपास की चुगाई कर रहा था। इस दौरान अचानक से बिजली उसके ऊपर आ गिरी। इस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन अरविंद को अस्पताल में लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
परिजन दीपक ने बताया कि अरविंद की कोरोना काल में शादी हुई थी। उसका एक सात माह का लड़का है। जबकि उसके पिता करीब दस वर्ष पहले बीएसएफ में तैनाती के दौरान शहीद हो गए थे। वहीं अरविंद का बड़ा भाई बीएसएफ में कार्यरत है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें