फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सबक लें अफसर....क्योंकि ये तो ट्रेलर है..पिक्चर अभी बाकी है, मानसून से पहले ही सिस्टम के प्रबंधों की खुली पोल

विज्ञापन
हिसार में बारिश के कई घंटों बाद भी सड़क पर भरा पानी।  
विज्ञापन
हिसार। अभी प्री मानूसन है न मानसून आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आई मूसलाधार बारिश को ही नगर निगम के अधिकारी ट्रेलर मानकर सबक ले लें तो एक माह बाद जब बारिश का दौर चलेगा तो लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस माह में अब तक की सर्वाधिक बारिश ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख। हालांकि बदला कुछ भी नहीं। वही सड़कें, कॉलोनिया, मुख्य मार्ग जलमग्न नजर आए जो वर्षो से सिस्टम की अनदेखी का दंश झेल रहे हैं। हालांकि दोपहर बाद तक अधिकतर जगहों से पानी निकासी हो गई थी, लेकिन सुबह तक राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

पानी निकासी शहर की सबसे बड़ी समस्या है। इसे प्रशासन ही नहीं नगर निगम के अधिकारी, मेयर सब अच्छी तरह जानते हैं। इसके बावजूद सवाल उठता है कि समय रहते नालों व जीटी की सफाई क्यों नहीं करवा ली जाती। हालात यह है कि शहर से पानी निकासी के सभी प्रमुख नाले चोक हैं। मिट्टी से अटे हैं। स्लैब टूटे पड़े हैं और हालत यह है कि इनसे किसी हालत में पानी की निकासी नहीं हो सकती। दिल्ली रोड बरसाती नाले की तो सफाई करवाने के लिए भी कोई तैयार नहीं है।
मौसम विभाग ने जिले में 23.4 व शहर में 73.9 एमएम बारिश दर्ज की है। मार्च से अब तक जिले में 59.0 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 63 प्रतिशत ज्यादा है। इससे पहले शनिवार रात 10 बजे तेज हवा के साथ करीब सवा घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद रात 2 बजे तक रिमझिम बारिश होत रही।
विज्ञापन

इन इलाकों में भरा पानी

हिसार में रोड, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, मिल गेट रोड, बालसमंद रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, निरंकारी भवन रोड के अलावा मॉडल टाउन, औद्योगिक क्षेत्र, अर्बन एस्टेट टू, एमसी-डीसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, पटेल नगर, आजाद नगर आदि एरिया में जलभराव हो गया। हालांकि रविवार सुबह तक ज्यादातर एरिया से पानी की निकासी हो चुकी थी। सिर्फ दिल्ली रोड, अर्बन एस्टेट टू व बरवाला रोड पर पूरी तरह से पानी नहीं उतरा था।




-
इस माह में हुई बारिश
तारीख बारिश
2 मई 40.6 एमएम

4 मई 1.0 एमएम

5 मई 2.2 एमएम

13 मई 10.7 एमएम

14 मई 10.0 एमएम

25 मई 73.9 एमएम

-
फोटो संख्या एचआई 28

अंधड़ व बारिश के कारण खंभे गिरे, 15 घंटे बिजली गुल

अग्रोहा। क्षेत्र में शनिवार रात आए अंधड़ व बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इस वजह से क्षेत्र में 15 घंटे बाद रविवार दोपहर तक बिजली बहाल हो पाई। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ा। क्षेत्र में करीब 30 खंभे व एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली निगम के एसडीओ मणिक ने बताया की सभी गांवों में बिजली सप्लाई दुरुस्त कर दी है। संवाद

-


बिजली आपूर्ति तंत्र ध्वस्त, 12 से 24 घंटे तक गुल रही बिजली
- शहर के 70 से अधिक क्षेत्रों में बार-बार बिजली कट लगते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। अंधड़ व बारिश के कारण जिले भर में 473 खंभे व 53 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण 12 से 24 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। शहरी व ग्रामीण सर्कल के 2.76 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली नहीं होने से रविवार रात तक परेशानी झेली। इस दौरान इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली नहीं होने से छतों की टंकियों में पानी नहीं भरा जा सका। इस कारण सुबह पेयजल किल्लत का भी सामन करना पड़ा। शहर के 70 से अधिक क्षेत्रों में बार-बार बिजली कट लगते रहे। इनमें नई अनाज मंडी, ऑटो मार्केट, बैंक कॉलोनी, सेक्टर 14, सत्यानगर, तायल गार्डन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, बस स्टैंड, बुधला संत मंदिर, सेक्टर 33, सेक्टर 1-4, सेक्टर 4, सेक्टर - 5, सूरजमल एन्क्लेव, सेक्टर 1, बीड़, आजाद नगर, ऑटो मार्केट, पठाना मोहल्ला, नागोरी गेट, राजगढ़ रोड, बड़वाली ढाणी, सैनियान मोहल्ला, कुंजलाल गार्डन, बक्शी नगर, शांति नगर, जलेबी चौक, उत्तम नगर, योग नगर, दिल्ली गेट, सिटी थाना रोड, डोगरान मोहल्ला, नागोरी गेट, मुलतानी चौक, जलेबी चौक, मिल गेट, 12क्वार्टर, तेल डिपो फाटक रोड, संत निरंकारी रोड, डाबड़ा चौक, पुष्पा कॉम्पलेक्स, पीएलए मार्केट, न्यू मॉडल टाउन, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन, जहाजपुल चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, छबीलदास गली सहित सटे क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली निगम में 2300 शिकायतें दर्ज
शनिवार व रविवार को बिजली सप्लाई ठप होने से हिसार सर्कल में 2300 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। उपभोक्ताओं ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर बिजली निगम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लोगों ने आरोप लगाया कि न तो एसई और न ही एक्सईएन-एसडीओ व जेई ने फोन रिसीव किया। इस कारण बिजली संबंधी समस्या दिन-भर बनी रही।
इस माह कितना नुकसान
- 13 मई: अंधड़ व बारिश के कारण हिसार सर्कल में 319 बिजली खंभे व 20 ट्रांसफार्मर टूटे थे।
- 21 मई: अंधड व बारिश से हिसार सर्कल में 274 बिजली खंभे व 28 ट्रांसफार्मर टूटे थे।
- 24 मई: अंधड व तेज बारिश के कारण हिसार सर्कल में 473 बिजली खंभे व 53 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए।
-

बिजली निगम की टीमें जहां से भी शिकायत मिलती रही, वहां पहुंचकर फॉल्ट दुरुस्त करती रही। बिजली लाइनों को ठीक करने का काम चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तंत्र का दुरुस्त किया जा रहा है। 220 केवी पावर हाउस से पानी निकालने के बाद टेस्टिंग की जाएगी। शिकायत नहीं आती है तो बिजली सप्लाई को बहाल किया जाएगा। नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

- ओमबीर, एसई, ऑपरेशन शाखा, हिसार सर्कल, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें