हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों/बेरोजगार युवकों को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान/बेरोजगार युवक विभागीय वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
सहायक कृषि अभियंता गोपी राम सांगवान ने बताया कि इच्छुक आवेदक की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए तथा सीएचसी/ईपीओएस का सदस्य होना अनिवार्य है। आवेदकों का चयन आयु, योग्यता, सीएचसी/ईपीओएस की स्थापना कृषि कार्य के अनुभव के आधार पर किया जाएगा। जिले में 9 लोगों का चयन होगा। एक सीएचसी/ईपीओएस से केवल एक सदस्य को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।