फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी के बाजार में सार्वजनिक शौचालयों की कमी

Sun, 14 Jan 2024 03:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। भारत सरकार का हर घर शौचालय अभियान हांसी के बाजारों में दम तोड़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद के दावे जमीनी हकीकत के सामने बेहद कमजोर हैं। पूरा शहर सुलभ शौचालयों की कमी झेल रहा है।
विज्ञापन

यहां आवासीय क्षेत्रों के साथ ही बाजारों में भी सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं। बाजारों में सुलभ शौचालयों का न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। कई महिलाओं समेत बाजार में आने वाले हजारों ग्राहकों और व्यापारियों को रोज शौचालय की जरूरत पड़ती है। इसलिए बाजार एसोसिएशन और दुकानदारों ने नगर परिषद और राजनेताओं से शौचालय बनाने की मांग कई बार की है। प्रताप बाजार, उमरा गेट बाजार, बड़सी गेट बाजार, भगत सिंह रोड, देवीलाल मार्केट, बस स्टैंड के पीछे बाजार, किला बाजार रोड, चौपटा बाजार में सबसे ज्यादा ग्राहक आते हैं। इसके बावजूद वहां सार्वजनिक शौचालय नहीं बने हैं।


बस स्टैंड पर वसूले जाते हैं 10 रुपये

हांसी सामान्य बस स्टैंड पर मूत्रालय और सुलभ शौचालय बना है। सुलभ शौचालय का प्रयोग करने वालों से 10 रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन इसकी कोई रसीद नहीं दी जाती। यह राशि रोडवेज को दिए जाते हैं या संचालक खुद लेता है, इसका किसी को पता नहीं है। इसके बावजूद बस स्टैंड परिसर के इस सुलभ शौचालय में सफाई तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन






वर्जन:
बाजारों में सार्वजनिक शौचालय न होने से आमजन और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए हमने बाजार में छह जगह सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया है। यह सार्वजनिक शौचालय भगत सिंह पार्क, आदर्श सिनेमा, तिकोणा पार्क, गोसाई पार्क, देवीलाल मार्केट, मुल्तान कॉलोनी में मंदिर के पास प्रस्तावित है। इनमें से शहीद भगत सिंह पार्क के पास शौचालय का निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। - प्रवीन ऐलावादी, अध्यक्ष, नगर परिषद हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें