हिसार। गांव आर्यनगर में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में बिजली का करंट लगने से भाणा निवासी राजकुमार(18) की मौत हो गई। आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि राजकुमार अन्य मजदूरों के साथ आर्यनगर की एक निर्माणाधीन फैक्टरी में काम कर रहा था। तीसरी मंजिल पर काम करते समय उसका हाथ बिजली के पंखे से छू गया और उसे करंट लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों की टीम ने सोमवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
बैटरी चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
हांसी। थाना शहर हांसी पुलिस ने ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवनगर भिवानी निवासी रविंद्र और खरक कलां निवासी आकाश उर्फ पाली शामिल हैं। थाना शहर हांसी के जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि आरोपियों ने 23 जून की रात जगदीश कॉलोनी हांसी में गली में खड़ी ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी कर ली थी। थाना शहर हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद
चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
हांसी। पीओ स्टाफ हांसी पुलिस ने चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गांव टोकस निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संवाद