फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रंगोली प्रतियोगिता में कुसुम, हिमांशी, सृष्टि व अंशिका रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय व एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलोजिस्ट इंडिया (एएमआई) के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 17 नवंबर तक विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में ''''प्रोस्टेटिक्व ऑफ माइक्रोव्स फॉर ह्युमन वेल्फेयर'''' विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में स्कूल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में वीना छोकर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षा संकाय की डीन प्रो. वंदना पूनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. नमिता सिंह व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल भानखड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से कुसुम, हिमांशी, सृष्टि व अंशिका प्रथम स्थान पर रहे। वीना छोकर ने स्कूली विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम योजक प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में आठ स्कूलों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, क्विज व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार से रहे
रंगोली प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से कुसुम, हिमांशी, सृष्टि व अंशिका प्रथम स्थान पर रहे। दूसरा स्थान संयुक्त रूप से विश्वास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अंकिता, साक्षी, अंजली व सिमरन द्वितीय तथा सेंट मेरी स्कूल की मिष्टी, खुशी, भव्या व मिष्ठी को मिला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्रेणी एक में प्रथम स्थान सेंट मेरी स्कूल के देव को मिला। निबंध लेखन श्रेणी दो प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के अंशुल को प्रथम, विश्वास स्कूल की श्रुति को द्वितीय और विश्वास स्कूल के ही गर्वित को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता की श्रेणी एक में सेंट सोफिया स्कूल सार्थक प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से माही द्वितीय तथा विश्वास वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से आरुषी तृतीय स्थान पर रहे। श्रेणी दो में पैलेडियम स्कूल की रिधी गांधी पहले, पैलेडियम स्कूल की रिधी शर्मा दूसरे और सेंट सोफिया के रिषभ बंसल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें