फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में रिजर्व खिलाड़ियों के साथ उतरेगी केयूके

Sun, 29 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : getty
विज्ञापन
नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम रिजर्व खिलाड़ियों को लेकर ही प्रतियोगिता में उतरने की तैयारी में है। उक्त प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चल रहे हॉकी कैंप में हिसार की 10 खिलाड़ियों ने भाग लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कैंप में 15 खिलाड़ी ही रह गईं हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र विवि में हॉकी कोच ने तीन रिजर्व खिलाड़ियों को लेकर प्रतियोगिता में उतरने की संभावना जताई है। प्रतियोगिता अमृतसर में 11 से 17 फरवरी तक आयोजित की जानी है। 16 जनवरी से आरंभ हुए इस कैंप में 25 खिलाड़ियों को लिया गया था, जिनमें हिसार से 10 खिलाड़ी भी शामिल हुई थीं। लेकिन हिसार की 4 खिलाड़ियों का चयन न होने पर अन्य 10 लड़कियों ने भी कैंप में भाग लेने से इनकार कर दिया था। ये सभी खिलाड़ी साईं सेंटर में प्रशिक्षण लेती हैं तथा सभी राजकीय पीजी कॉलेज की छात्राएं हैं।
विज्ञापन


हिसार की खिलाड़ी केयूके वीसी से करेंगी मुलाकात
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में चयन को लेकर हुई गड़बड़ी के मामले में हिसार की हॉकी खिलाड़ी कुरुक्षेत्र विवि के वाइस चांसलर कैलाश चंद्र से मिलकर ट्रायल दोबारा से आयोजित करने की मांग करेंगी। खिलाड़ियों के साथ साईं सेंटर में हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक भी रहेंगे। बता दें कि नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र विवि के टीम के लिए कैंप में न चुने जाने पर राजकीय पीजी कॉलेज की कमलेश, प्रियंका, परमजीत, साक्षी ने ट्रायल में चयन को लेकर भेदभाव करने के आरोप लगाए थे।


प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ही टीम के लिए चुने जाना चाहिये। ट्रायल में गड़बड़ी को लेकर खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करेंगे।
- आजाद सिंह मलिक, हॉकी कोच, साईं सेंटर हिसार

हिसार की खिलाड़ियों ने बिना कोई कारण बताए कैंप में भाग नहीं लिया। इस कारण रिजर्व खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। केयूके के स्पोर्ट्स डायरेक्टर जीएस काला इस बारे में जल्द ही फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव कुमार सैनी, हॉकी कोच, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें