फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल पहुंची हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन की कड़ी में शुक्रवार को हिसार के महाबीर स्टेडियम में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलावासियों ने विशेष वाहन के साथ पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल और शुभंकर धाकड़ व जया का स्वागत किया। राहगीरी कार्यक्रम में गतका, विभिन्न खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। हरियाणवी पगड़ी व लठ थामे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर धाकड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर गंगवा ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। 4 जून से 13 जून, 2022 तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 25 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। इस बार सरकार की पहल पर गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ताए मलखंब और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। राहगीरी कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती में अपने हुनर का प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ, एशियन, ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेलों इंडिया गेम्स की मशाल भिवानी के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एसडीएम अश्विर नैन, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह, पिछड़ा वर्ग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, रविंद्र रॉकी, राजेंद्र सपरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें