फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया : हिसार की आठ बेटियों की बदौलत हरियाणा महिला हैंडबाल टीम ने जीता सोना

विज्ञापन
सुरक्षा। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। खेलो इंडिया में हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, पुरुष हैंडबाल टीम रनअप रही। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम ने हिमाचल प्रदेश को 29-28 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। हरियाणा की पुरुष हैंडबाल टीम फाइनल में दिल्ली से 31-37 से हार गई और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खास बात रही कि हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम में 16 में से आठ बेटियां हिसार की शामिल रही। इनमें लितानी से प्रिया, गौरव, ननीता, लाडवा से सुरक्षा, मंजिल, सोनिका, उमरा से रीतु और तन्नु हैं। पुरुष हैंडबाल टीम में हिसार से सचिन शर्मा, हैप्पी, अंकित और प्रदीप शामिल रहे। पदक जीतने पर दोनों टीम को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम के फाइनल मैच में हैंडबाल कोच अनूप कस्वां, संदीप पूनिया, अशोक पूनिया, महावीर पूनिया, पवन शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेलो इंडिया पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए थे।
खेेलो इंडिया के लिए दो महीने पहले तैयारी शुरू की। मैंने फाइनल छह गोल भी किए। मैं पांच साल से लाडवा में प्रशिक्षण ले रही हूं। अब मेरा सपना जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का है। इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दूंगी।
विज्ञापन

- सुरक्षा, हैंडबाल खिलाड़ी
मैं सात साल से लाडवा में प्रशिक्षण ले रही हूं। दो महीने पहले ही खेलो इंडिया की तैयारी की और अब गोल्ड मेडल जीत लिया। पदक जीतने पर बहुत खुश हूं। अब मैं स्कूली गेम्स की तैयारी करूंगी। इसके अलावा मेरा सपना एशियन गेम्स में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने का है।
- मंजिल, हैंडबाल खिलाड़ी
खेलो इंडिया के लिए मैने काफी मेहनत की। प्रैक्टिस का समय भी बढ़ाया। सेमीफाइनल मैच में मैंने तीन गोल किए। मैं एक साल से महाबीर स्टेडियम में हैंडबाल का प्रशिक्षण ले रही हूं। स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी टीम की मेहनत रंग लाई है।
- सोनिका, हैंडबाल खिलाड़ी
दोनों टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल किया है। वर्ष 2021 में लखनऊ में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला टीम ने फाइनल में हिमाचल प्रदेश को 11 गोल से हराया था। आज खेलो इंडिया में उसी टीम को फिर हराकर महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।
- अनूप कस्वां, कोच, हैंडबाल
खेलो इंडिया में साई के तीन बॉक्सरों ने जीते पदक
खेलो इंडिया में साई (स्पोर्ट्स ओथोरिटी ऑफ इंडिया) के तीन बॉक्सरों ने पदक हासिल किए हैं। इनमें 52 किलोग्राम भारवर्ग में रीतू ने स्वर्ण, 75 किलोग्राम भारवर्ग में रीना और आकाश दास ने कांस्य पदक जीता है। तीनों खिलाड़ी साई में आवासीय स्कीम के तहत कोच एमएस ढाका और अमरजीत सिंह के पास प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेलो इंडिया पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुआ था।
बॉक्सिंग कोच अमरजीत ने बताया कि रीतू ने फाइनल में पंजाब की खिलाड़ी को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रकार 75 किलोग्राम भारवर्ग में रीना सेमीफाइनल में पंजाब की खिलाड़ी से 5-0 से हार गई। वहीं आकाश दास भी सेमीफाइनल में हरियाणा से 5-0 से हार गया।
उधर, कुश्ती में साई के खिलाड़ी रोहित पाटिल ने रजत पदक हासिल किया है। कोच राजेश नांदल ने बताया कि रोहित का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाड़ी के साथ हुआ था। इसमें वह 3-2 से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रोहित का फाइनल मुकाबला 7 जून को हुआ था।

सोनिका। संवाद- फोटो : Hisar

मंजिल। संवाद- फोटो : Hisar

स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें