फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन तक विवाहिता को बंधक बनाकर रखा, ससुराल से भाग कर स्टेशन पर बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता को उसके ससुरालजनों ने पांच दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा। उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया, दिन-रात मारपीट की। इससे तंग आकर मौका मिलते ही विवाहिता मंगलवार रात ससुराल से भाग कर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहीं पर उसने रात बिताई। इसके बाद बुधवार सुबह वह नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां पर सुकून सेंटर में उसकी काउंसिलिंग हुई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में संबंधित पुलिस थाने में भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

सुकून सेंटर के काउंसलर राहुल ने बताया कि उनके पास एक केस आया है। काउंसिलिंग के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 29 साल है और वह जिला फतेहाबाद की रहने वाली है। करीब 11 साल पहले हिसार जिले के एक गांव में शादी हुई थी। उसका एक बेटा, एक बेटी है। कुछ समय से ससुराल वाले घरेलू कलह के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों मारपीट करते हैं। एक अप्रैल को ससुराल वालों ने मारपीट की और घर में बंद कर दिया। उसे खाना भी कभी-कभार देते थे। मंगलवार को मौका मिलते ही वह ससुराल से भाग कर शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां सुकून सेंटर पर आने के बाद पीड़िता की एमएलआर कटवाई और उसे खाना खिलवाया। अब उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। राहुल का कहना है कि पीड़िता के परिजनों और पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें