फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे के बहाने लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की को कराटे की ट्रेनिंग देने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लोगों की भीड़ ने कराटे कोच की पिटाई कर डाली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कराटे कोच को भीड़ से बचाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कराटे कोच बच्चियों को तिकोना पार्क के नजदीक एक कमरे में ट्रेनिंग के लिए बुलाता था।
विज्ञापन


आारेप है कि शुक्रवार को कोच ने अन्य बच्चों को तो घर भेज दिया, जबकि एक लड़की को कराटे ट्रेनिंग के नाम पर अपने पास रोक लिया। इसी बीच उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की किसी तरह कोच से पीछा छुड़ाकर अपने घर पहुंची तथा परिजनों को इसकी जानकारी दी।

कराटे कोच की इस करतूत से गुस्साए लड़की के परिजन आसपास के लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा कोच की जमकर पिटाई कर डाली। भीड़ ने कोच को लात, घूसों और बेल्ट से पीटा। इतना ही नहीं कोच के कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कोच को लोगों की भीड़ से बचाया। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई। फिलहाल कोच का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उधर, कोच का कहना है कि उसने किसी भी लड़की को नहीं छेड़ा।

कोच ने अपनी सफाई में कहा कि लोगों की भीड़ ने उसकी बेवजह पिटाई कर डाली। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। महिला वकील की मौजूदगी में लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें