फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेलो इंडिया नेशनल वुशू लीग में ज्योति ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
वुशु की कांस्य पदक विजेता ज्योति।
विज्ञापन
हिसार। झारखंड में हुई खेलो इंडिया नेशनल वुशू लीग में एचएयू कैंपस की रहने वाली ज्योति ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। इस लीग में ज्योति ने 56 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया, लेकिन वह सेमीफाइनल में जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी से हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लीग 24 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। इससे पहले भी ज्योति गोवा में हुए नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी है। वह महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और विरेंद्र मलिक के पास चार साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। महाबीर स्टेडियम पहुंचने पर ज्योति का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा के चलते सीएम कप स्थगित

हिसार। दसवीं और बारहवीं की मंगलवार से हरियाणा बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा के चलते खेल विभाग ने 28 फरवरी से शुरू होने वाले सीएम कप को रद्द कर दिया है। अब जल्द ही आगामी तारीख घोषित की जाएगी। बता दें, कि खेल विभाग की ओर से पहली बार सीएम कप आयोजित होना है। इसके तहत 28 फरवरी से तीन मार्च तक ब्लॉक स्तर पर, पांच मार्च को जिला, सात मार्च को जोनल और फिर 9 मार्च को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होनी थी। मगर परीक्षा के कारण अभी सीएम कप को स्थगित करने का फैसला लिया है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि सीएम कप स्थगित करने को लेकर मुख्यालय से पत्र आ चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें