हिसार। सेक्टर 1-4 स्थित एक निर्माणाधीन मकान से हार्डवेयर और कारपेंटर का सामान चोरी करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आजाद नगर निवासी नितेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। एएसआई अजय कुमार ने बताया कि थाना एचटीएम में सेक्टर 1-4 निवासी अरुण कुमार ने 19 फरवरी को निर्माणधीन मकान से हार्डवेयर और कारपेंटर का सामान चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। उक्त मामले में आरोपी नितेश ने राहुल और रवि के साथ मिलकर निर्माणाधीन मकान से कारपेंटर और हार्डवेयर का सामान चोरी किया था। दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
चोरी के इरादे से घर में घुसा युवक गिरफ्तार
हिसार। आजाद नगर स्थित गीता कॉलोनी में एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी आजाद नगर निवासी टिंकू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक भूप सिंह ने बताया कि आरोपी टिंकू 25 फरवरी की रात में अपने दो साथियों के साथ गीता कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसा था। पड़ोसियों के जागने के कारण मकान में चोरी नहीं कर सके। पुलिस उक्त मामले में आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।